Search

बिहार : आरा में मॉब लिंचिंग, विक्षिप्त को मारने के बाद जिंदा जलाया

Bihar : बिहार के आरा जिले में मॉब लिंचिंग की घटना घटी है. जहां गांव वालों ने मिल कर एक विक्षिप्त के साथ मारपीट को अंजाम दिया है. मारपीट के बाद जब विक्षिप्त अधमरा हो गया तो उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया.

घटना आरा जिले के बकरी गांव की है


यह घटना आरा जिले के बकरी गांव की है. मृतक 28 वर्षीय उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उसे एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला था. जिसके बाद गुस्साये लोगों ने विक्षिप्त युवक की पीटायी शुरू कर दी. ग्रमीणों ने युवक की जमकर पिटाई की. उसके बाद उसे जिंदा जला दिया.

बकरी गांव में हुए दोनों हत्या के बाद हड़कंप मच गया


बकरी गांव में हुए दोनों हत्या के बाद हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. और मामले की जांच में जुट गयी.

विक्षिप्त की थी बुजुर्ग की हत्या

गांव में घटी इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के रहने वाला था. जिसके हत्या का आरोप विक्षिप्त व्यक्ति पर था. आरोप था कि विक्षिप्त ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. लोगों ने बताया कि बुजुर्ग अपने खेत और आम के बगीचे की रखवाली कर रहा था. उसी दौरान विक्षिप्त मुटुर यादव वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा. जिसे बुर्जर्ग की मौत हो गयी. जिसके बाद विक्षिप्त ने बुर्जर्ग के शव को पत्ते से ढंक कर जला दिया. तभी गांव के अन्य लोगों ने विक्षिप्त को देखा. और गुस्से में आकर विक्षिप्त के हाथ- पैर बांधकर पहले उसकी पिटाई की. फिर उसे भी सूखे पत्तों से ढंक कर जिंदा जला दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही

जिसके बाद सदर एसडीपीओ पंकज रावत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले इस विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी. लेकिन उस समय कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था.

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//