Search

 
 
 

बिहार: नालंदा विधायक श्रवण कुमार बने JDU विधायक दल के नेता

नालंदा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा भेजा जा गया था, जिस पर औपचारिक मुहर लग गई है. विधानसभा सचिवालय ने भी इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है.
 

Patna: नालंदा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा भेजा जा गया था, जिस पर औपचारिक मुहर लग गई है. विधानसभा सचिवालय ने भी इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें, तीन दिन पहले ही राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में तबदील की थी.

 

दरअसल, जदयू विधायकों ने पहले ही विधायक दल नेता के चयन का अधिकार पार्टी नेतृत्व को दे दिया था. जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने काफी मंथन कर श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बना ली. इस फैसले को अब आधिकारिक रूप मिस गया है.


इस पूरे प्रक्रिया में में सबसे अहम भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रही. उनके स्वीकृति के बाद ही श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगी. इसके साथ ही श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता घोषित कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही