Ranchi: नकली शराब के साथ शराब माफिया को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब माफिया का नाम नरेश सिंधिया है. यह गिरफ्तारी नामकुम थाना इलाके के जोरार से हुई है.
उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि शराब माफिया नरेश सिंधिया जोरार इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. फिलहाल शराब माफिया से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.
इस शराब माफिया के ऊपर नकली शराब बनाकर दूसरे राज्य में खपाने का आरोप है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम शराब माफिया नरेश सिंधिया से पूछताछ कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment