Search

 
 
 

बिहार: भागलपुर में नीट छात्रा की हॉस्टल में मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी करने वाली एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. मृत छात्रा अररिया जिले की रहने वाली थी. छात्रा की मौत ने हॉस्टल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Patna: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी करने वाली एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. मृत छात्रा अररिया जिले की रहने वाली थी. छात्रा की मौत ने हॉस्टल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर किस परिस्थिति में छात्रा की मौत हुई.


चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा उसी दिन अपने माता-पिता के साथ हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी. पैरेंट्स ने उसे कमरे में सबकुछ व्यवस्थित कराया कराया. जिसके बाद पैरेंट्स घर को वापस निकल गए. लेकिन उनके जाने के महज 3 घंटे बाद ही कमरे से छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली. हॉस्टल मालिक ने बताया कि बगल के कमरों में रहने वाली लड़कियों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाया. इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने शोर मचाया. इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर सब चौंक गए.


छात्रा के परिजन ने बताया कि शिफ्टिंग के वक्त वह खुश दिख रही थी. अचानक ऐसा क्या हुआ, इस बारे में परिवार को कोई अंदाजा नहीं है. मामले की सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. उनके साथ फॉरेंसिक (FSL) टीम भी साथ आई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और छात्रा का मोबाइल व कुछ अन्य सामान जब्त कर लिए. 

 

पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस को छात्रा के मोबाइल से कुछ व्हाट्सएप चैट मिले हैं, जिसकी मदद से पुलिस मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने साफ किया अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही