Patna News: सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, प्रभावित इलाकों में जलस्तर और आमजन के सामने उत्पन्न चुनौतियों का आकलन किया. सीएम ने राहत एवं बचाव कार्यों की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की.
इसे भी पढ़ें:
सीएम ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए. सीएम ने राहत सामग्री, आवश्यक सेवाओं और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.
सीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन की मदद तेजी से पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

