Search

 
 
 

Bihar News: सम्राट कैबिनेट में 7 नए चेहरों को मिली जगह

: सम्राट कैबिनेट के विस्तार का गुरुवार को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह साक्षी बने. जिसमें कुल 32 लोगों को मंत्री बनाया गया है. जिन्हें राज्यपाल ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
 

Patna: सम्राट कैबिनेट के विस्तार का गुरुवार को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह साक्षी बने. जिसमें कुल 32 लोगों को मंत्री बनाया गया है. जिन्हें राज्यपाल ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्रीमंडल विस्तार में 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है. जिनमें निशांत कुमार, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और कुमार शैलेंद्र के नाम शामिल है.

 

निशांत कुमार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया. निशांत की उम्र 44 साल है. उन्होंने बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. निशांत कुमार को ‘लो-प्रोफाइल’ व्यक्ति माना जाता है. वे हाल के महीनों में जेडीयू में शामिल हुए थे. वे फिलहाल, किसी सदन के सदस्य नहीं है.

 

बुलो मंडल

शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल गोपालपुर सीट से जेडीयू विधायक हैं. इनकी उम्र 49 साल है. बुलो मंडल भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं. वे 2 साल पहले वे राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे. उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है.

 

श्वेता गुप्ता

शिवहर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीती जदयू की श्वेता गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं. 45 साल की श्वेता गुप्ता की सामाजिक कार्यों में रूचि रही है. इनके पति वरुण कुमार भी डॉक्टर हैं. मूलरूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली हैं.

 

मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज के बैकुंठपुर सीट से मिथिलेश तिवारी बीजेपी के विधायक हैं. 2015 में पहली बार वह विधायक बने थे. काफी लंबे समय से वे बीजेपी के साथ जुड़े हैं. मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण जाति से आते हैं. उन्हें भी पहली बार मंत्री बनाया गया हैं.

 

रामचंद्र प्रसाद

दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा सीट से रामचंद्र प्रसाद बीजेपी के विधायक हैं. 2020 से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. इनकी शिक्षा पीएचडी तक की है. उन्होंने जिला परिषद से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. 

नंद किशोर राम

पश्चिम चंपारण जिले की रामनगर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से नंद किशोर राम बीजेपी के विधायक हैं. वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं. भाजपा ने मौजूदा नेता भागीरथी देवी का टिकट काटकर नंद किशोर राम को मौका दिया था.

 

कुमार शैलेंद्र

भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा सीट से कुमार शैलेंद्र जीत हासिल है. उन्हें भाजपा कोटे से पहली बार मंत्री बनाया गया हैं. साठ साल के कुमार शैलेंद्र पेशे से इंजीनियर और लगातार तीसरी बार जीते थे. वे क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही