Search

 
 
 

Bihar News : सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. मामला राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा का है, जहां मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में भारी हड़कंप मच गया.
 

Saharsa : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. मामला राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा का है, जहां मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल परिसर में भारी हड़कंप मच गया. 

 

आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए महिषी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बीमार बच्चों के पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भीड़ जमा हो गई. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की जांच और उपचार में जुटी हुई है. सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. गंभीर छात्रों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सहरसा के सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ तुरंत महिषी पहुंचे और बच्चों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया. 

 

वहीं, बच्चों के परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में दिए गए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब थी, जिसकी वजह से बच्चे बीमार हुए.


लैब भेजे जाएंगे खाने के नमूने

अधिकारियों ने बताया कि मिड-डे मील के नमूने इकट्ठा कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही