Search

 
 
 

Bihar News: मुंगेर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, बच्चे सुरक्षित

बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गुरुवार की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की फॉर्च्यूनर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. लेकिन गनीमत रही कि वैन में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित है. किसी को कोई चोटे नहीं आई.
 

Munger : बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गुरुवार की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की फॉर्च्यूनर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. लेकिन गनीमत रही कि वैन में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित है. किसी को कोई चोटे नहीं आई. 

 

जानकारी के अनुसार बंगाली टोला में स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी तभी विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित हो गई और वैन से जा टकराई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही