Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News : सीवान लूटकांड पर तेजस्वी का हमला, कहा-CM पहले जाति देखेंगे, फिर कार्रवाई की नौटंकी करेंगे

सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और नए सीएम सम्राट चौधरी को को निशाने पर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और नए सीएम सम्राट चौधरी को को निशाने पर लिया है.  

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपराधियों का वीडियो शेयर कर लिखा है कि भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग और ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट.

 

राजद नेता ने आगे कहा कि ध्वस्त विधि व्यवस्था में मनोनीत मुख्यमंत्री पहले अपराधियों की जाति देखेंगे, फिर कार्रवाई की नौटंकी करेंगे.

 

 

अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि वैश्य समाज के एक नेता ने उनसे कहा कि जितना अधिक स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधी लूटते हैं, उनकी हत्या करते हैं और फिरौती मांगते हैं, उतना अधिक ही बीजेपी को समर्थन मिलता है.

 

उन्होंने बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले दो-तीन दिनों के भीतर लूट की कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं.  इससे आम लोगों और व्यवसायियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. 

 


दरअसल, सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन भंडार में बुधवार को पांच नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और नकदी की लूट को अंजाम दिया.

 

घटना के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग भी की. बताया जा रहा है कि दो अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी और करीब 300 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी तथा नकदी लेकर फरार हो गए.

 

हालांकि भागने के दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि अन्य चार अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गएय

 


सीवान की इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है. व्यवसायियों का कहना है कि लगातार हो रही लूट, हत्या और रंगदारी की घटनाओं से कारोबारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है.

 

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही