Search

 
 
 

Bihar News : श्रीकृष्ण सेतु पर बारातियों से भरी बस और कार की टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

Bihar News : खगड़िया जिले के विष्णुपुर घोसवरी निवासी कालीचरण के बेटे सोनू चौधरी की शादी मुंगेर के बहाचौकी निवासी ललन चौधरी की बेटी से तय हुई थी. गुरुवार को बारात बहाचौकी पहुंची थी. शादी संपन्न होने के बाद बाराती शुक्रवार सुबह लौट रहे थे.
 
सिंबोलिक फोटो

Bihar News : बिहार के मुंगेर में बारातियों से भरी बस और कार के आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के विष्णुपुर घोसवरी निवासी कालीचरण के बेटे सोनू चौधरी की शादी मुंगेर के बहाचौकी निवासी ललन चौधरी की बेटी से तय हुई थी. गुरुवार को बारात बहाचौकी पहुंची थी. शादी संपन्न होने के बाद बाराती शुक्रवार सुबह लौट रहे थे.

 

बस में 30 से अधिक लोग सवार थे. इसी दौरान श्रीकृष्ण सेतु पर सामने से आ रही कार से बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में बस और कार सवार कई लोग घायल हो गए. 

 

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में मिथुन कुमार, मनीष कुमार, कारी साव, सचिन कुमार और रुदल कुमार समेत 10 लोग शामिल हैं.

 

वहीं, कार सवार वैशाली निवासी आकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. आकाश अपने पिता अमरेंद्र कुमार के साथ निजी कार से भागलपुर जा रहे थे. हादसे में अमरेंद्र कुमार भी घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही