Search

 
 
 

Latehar News : दो वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल, तीन रिम्‍स रेफर

Latehar News : जानकारी के अनुसार तिलक कार्यक्रम से लौट रहे दो वाहनों की सीधी टक्‍कर हो गयी. लातेहार के कुछ लोग एक वाहन में लेस्लीगंज, पलामू से तिलक कार्यक्रम में भाग ले कर लातेहार लौट रहे थे. जबकि दूसरी वाहन के लोग जिला मुख्‍यालय के अंबाटीकर बस्‍ती से तिलक समारोह में शामिल हो कर पोलपोल, पलामू जा रहे थे.
 
सड़क हादसे में छह लोग घायल

Latehar News : रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ 39 (NH-39) पर होटवाग गांव के पास गुरुवार मध्य रात्रि दो वाहनों की सीधी टक्कर में लगभग 6 लोग घायल हो गई. इनमें तीन की हालत गंभीर है. उन्‍हें रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

 

 

जानकारी के अनुसार तिलक कार्यक्रम से लौट रहे दो वाहनों की सीधी टक्‍कर हो गयी. लातेहार के कुछ लोग एक वाहन में लेस्लीगंज, पलामू से तिलक कार्यक्रम में भाग ले कर लातेहार लौट रहे थे. जबकि दूसरी वाहन के लोग जिला मुख्‍यालय के अंबाटीकर बस्‍ती से तिलक समारोह में शामिल हो कर पोलपोल, पलामू जा रहे थे.

 

इसी दौरान एनएच-39 पर पहाड़ी ढाबा के पास दोनो वाहनों की सीधी टक्‍कर हो गई. हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर थाना और एंबुलेंस को दी. ग्रामीणों की मददसे घायलों को सदर अस्‍पताल लाया गया.

 

घायलों की पहचान घायलों की पहचान बिशुनदेव ठाकुर, राकेश कुमार, हरिवंश प्रसाद, जनेश्वर तिवारी, अनुज तिवारी और हंसीत तिवारी के रूप में की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद जनेश्वर तिवारी, अनुज तिवारी और राकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. राकेश कुमार जिला मुख्‍यालय के धर्मपुर महुल्‍ला व अन्‍य दो पोलपोल पलामू के बताये जाते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही