Search

 
 
 

Bihar News : बांका में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

Bihar News : आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धूकर जलने लगी. आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई. इस घटना में यात्रियों के बैग, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गए.
 
बस में लगी आग

Bihar News : बिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मंगलवार सुबह झारखंड के गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि एक बस अचानक आग की चपेट में आ गई. गनीमत रही कि आग विकराल के रूप लेने से पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गोड्डा से यात्रियों से भरी बस भागलपुर जा रही थी. बस जैसे ही बांका के पंजवारा पहुंची आचनक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को घेर लिया. बस से धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर कूदने लगे. 

 

देखते ही देखते आग का गोला बनी बस

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धूकर जलने लगी. आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई. इस घटना में यात्रियों के बैग, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गए. 

 

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी लोगों के बस से बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, बस के साथ यात्रियों का लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया. घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही