Search

 
 
 

Bihar News : 70वीं BPSC व दारोगा परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Patna News : छात्र मंगलवार को भारी संख्या में जेपी गोलंबर के पास जुटे. वे लोग हाथ में बैनर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. उनके पोस्टर पर लिखा था—‘ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा.’
 
छात्रों का प्रदर्शन
  • भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Patna News : पटना में एक बार फिर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. मंगलवार को भारी संख्या में सड़कों पर उतरे छात्रों ने 70वीं BPSC संयुक्त परीक्षा व BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. छात्र परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

छात्र मंगलवार को भारी संख्या में जेपी गोलंबर के पास जुटे. वे लोग हाथ में बैनर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. उनके पोस्टर पर लिखा था—‘ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा.’ 

 

अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जाए. 


छात्रों के भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. जेपी गोलंबर के आसपास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की. कुछ अभ्यर्थी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दिए. बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए.

 

इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की. स्थिति को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. कई चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस दौरान कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है.


BPSSC की परीक्षा को लेकर उठे सवाल

BPSSC ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा में करीब 35,857 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

 

परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से प्रश्नपत्र से संबंधित शिकायतें सामने आईं थी. परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली थी. मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू की. जांच एजेंसी को प्रश्नपत्र या बुकलेट की तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है. EOU ने इन तस्वीरों को लेकर BPSSC से जवाब मांगा है.

 

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकते हुए शहर में अव्यवस्था फैलाने और एंबुलेंस व स्कूली बच्चों के जाम में फंसने पर चिंता जताई है. उन्होंने छात्रों को निर्धारित स्थल पर प्रदर्शन करने की सलाह दी है. उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. नियम उल्लंघन पर कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही