Patna News : पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिला. BPSCC द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने से नाराज अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें...
सोमवार सुबह भारी संख्या में अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे. परीक्षा में सफल अभ्यर्थी हाथों में बैनर लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उन लोगों ने सरकार से परीक्षा रद्द के फैसले को वापस लेने की मांग की.
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई 2026 को आयोजित दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को 23 सितंबर को रद्द कर दिया था. इसके बाद अभ्यर्थियों ने BPSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था.
परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब इसके अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे थे. उनका कहना है कि परीक्षा रद्द होने से उनकी महीनों की तैयारी प्रभावित हुई है और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है.
अभ्यर्थी BPSC कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आगे बढ़ रहे थे. छात्रों की भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. जेपी गोलंबर के आसपास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की.
कुछ अभ्यर्थी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दिए. जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. इस दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज छात्र सड़क पर बैठ गये.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए. अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

