Search

 
 
 

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन, जनगणना में अलग कॉलम की मांग

Ranchi News : प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए एससी-एसटी की तरह अलग कॉलम निर्धारित किया जाए. उनका कहना था कि अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी की वास्तविक आबादी और सामाजिक हिस्सेदारी का सही आंकड़ा सामने नहीं आ सकेगा.
 
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन

Ranchi News : अल्बर्ट एक्का चौक पर शनिवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया. इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शन में मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए एससी-एसटी की तरह अलग कॉलम निर्धारित किया जाए. उनका कहना था कि अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी की वास्तविक आबादी और सामाजिक हिस्सेदारी का सही आंकड़ा सामने नहीं आ सकेगा.

 

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मोर्चा पिछले कई वर्षों से जातीय जनगणना की मांग करता रहा है. उन्होंने कहा कि दबाव के बाद सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा तो की, लेकिन ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया.

 

उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए अलग कॉलम होना चाहिए और ड्रॉपडाउन के माध्यम से ओबीसी की विभिन्न जातियों की गणना की जानी चाहिए. उनके अनुसार, अलग कॉलम नहीं होने पर ओबीसी को उसके अधिकार, आरक्षण और विकास में उचित भागीदारी मिलने में परेशानी होगी.

 

राजेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं देकर सरकार देश की बड़ी आबादी के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही