Search

 
 
 

Bihar News : ऑनलाइन दवा बिक्री व नई नीति के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल 20 को

बिहार में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में बिहार समेत देशभर के दवा कारोबारियों ने 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. इस दौरान थोक और खुदरा दोनों दुकानें बंद रहेंगी. हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है.
 
  • हड़ताल के दौरान बंद रहेंगी दवा दुकानें

Bihar : बिहार में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में बिहार समेत देशभर के दवा कारोबारियों ने 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. इस दौरान थोक और खुदरा दोनों दुकानें बंद रहेंगी. हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है. 

 

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है. दवा कारोबारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर का कारोबार प्रभावित हो रहा है.

 

उनका आरोप है कि नई नीतियों के कारण छोटे दवा दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. संगठनों की मांग है कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू करे और छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे.

 

दुकानदार 19 मई से ही हड़ताल पर चले जाएंगे. 20 मई को पूरे दिन मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे. पटना इकाई के अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव ने सभी दवा विक्रेताओं से आंदोलन में एकजुट रहने की अपील की है.

 

कारोबारियों ने बताया कि 16-19 मई तक दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद 20 मई को दुकानें बंद रखकर सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी जाएंगी. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा.

 

संगठनों ने आम लोगों और मरीजों से अपील की है कि जरूरत की दवाइयां पहले से खरीद कर रखे लें. ताकि हड़ताल के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न नहो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही