Search

 
 
 

Bihar News : बिहार व यूपी में 3 लोगों की हत्या करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में ढेर

बिहार और यूपी में 26 घंटे में 3 लोगों की हत्या करने वाला साइको किलर और रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. गुरप्रीत बिना डर के चलती ट्रन और अस्पतालों में लोगों को मारे जा रहा था.
 
  • 26 घंटे में तीन लोगों की हत्या की थी

Bihar/UP : बिहार और यूपी में 26 घंटे में 3 लोगों की हत्या करने वाला साइको किलर और रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. गुरप्रीत बिना डर के चलती ट्रन और अस्पतालों में लोगों को मारे जा रहा था. 

 

गुरप्रीत सिंह ने 10 मई को अलीनगर में चलती ट्रेन में मंगरू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही कूदकर फरार हो गया. इसके बाद 11 मई की रात कोलकाता से जम्मूतवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में भी उसने एक यात्री को गोली मार दी.

 

साइको किलर गुरप्रीत ने तीसरी और सबसे सनसनीखेज वारदात को सोमवार सुबह अंजाम दिया, जब आरोपी ने अलीनगर स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती एक महिला के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. महिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी. इसी दौरान भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

 

गुरप्रीत सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और सेना से रिटायर हो चुका था. पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो देता था. पूछताछ में उसने खुद कहा था – “मैं मन का राजा हूं… जो मन में आता है, करता हूं… एक नहीं, दो-तीन को मारकर आया हूं.” यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए थे.


पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. देर रात पुलिस उसे क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए रेलवे ट्रैक के पास लेकर गई थी. तभी उसने पुलिस की पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें गोली उसके माथे व सीने में लगी. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरप्रीत कुछ दिन पहले बिहार के आरा में गार्ड की नौकरी करने गया था, लेकिन शराब पीकर हंगामा करने की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके बाद वह लगातार ट्रेनों में घूम रहा था और मानसिक रूप से अस्थिर व्यवहार कर रहा था. इस पूरे मामले ने पुलिस प्रशासन को भी हिला दिया. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच दहशत का माहौल बन गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही