Nalanda: बिहारशरीफ जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय परासी में मिड-डे-मील खाने के बाद 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की. जिसके बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों इलाज शुरू किया. सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिड-डे-मील पास के एक एनजीओ से आता है. बच्चे भोजन के दौरान कम नमक की शिकायत की. रसोईघर में नमक और सर्फ का डिब्बा एक ही जगह रखा हुआ था. रसोइये ने गलती से नमक की जगह सर्फ डालकर भोजन परोस दिया. बच्चे के खाना खाने के बाद कुछ देर ही उल्टी और चक्कर की शिकायत की.
शुरुआती दौर में विद्यालय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर बच्चों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावक खुद एंबुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो से बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे. एक ही बेड में दो-दो, तीन बच्चे का इलाज शुरू किया गया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आपात व्यवस्था पर भी सवाल किए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

