Ranchi News : ईडी का समन मिलते ही रंजीत कुमार सिंह और विश्वविजय सिंह को मां और भाई की याद आयी. समन मिलने से पहले 10 साल तक मां से मुलाकात नहीं हुई थी. भाई क्या करता है यह पता नहीं था. मामला धनबाद को कोयला व्यापारियों से संबंधित है.
कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने रंजीत सिंह और विश्वविजय सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. रंजीत को 18 अगस्त और विश्वविजय को 19 अगस्त को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. लेकिन दोनों ने हाजिर होने के बदले एक-एक महीने का समय मांगा था. समय मांगने के लिए एक ने मां और दूसरे ने भाई की बीमारी का हवाला दिया था.
हालांकि छापेमारी के दौरान एक ने मां के बारे में पूछे जाने पर यह कहा था कि 10 साल से मां से मुलाकात और बात नहीं हुई है. दूसरे ने भाई के सिलसिले में पूछे जाने पर यह कहा था कि भाई के साथ उसका रिश्ता अच्छा नहीं है. जमाने से बातचीत नहीं होती है. वह क्या करता है उसे पता नहीं है. वह यह भी नहीं जानता है कि भाई के कितने बच्चे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

