Search

इंसाफ दो या फांसी दो का नारा लगाते प्रदर्शन कर रहे नौकरी से हटाये गये पदाधिकारी

Ranchi News: सरकार द्वारा नौकरी से हटाये जाने के बाद पदाधिकारियों व कर्मियों ने आंदोलन शुरु कर दिया है. सरकारी कर्मियों ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के गेट पर प्रदर्शन किया. उन्होंने नारा लगाया- इंसाफ दो या फांसी दो. यह नारा हुए सभी प्रोजेक्ट बिल्डिंग के भीतर भी चले गए. नौकरी से हटाये जाने के बाद सहायकों ने प्रोजेक्ट के बाहर धरना शुरु किया है.
 
प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना देते पास अभ्यर्थी

Ranchi News: सरकार द्वारा नौकरी से हटाये जाने के बाद पदाधिकारियों व कर्मियों ने आंदोलन शुरु कर दिया है. सरकारी कर्मियों ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के गेट पर प्रदर्शन किया. उन्होंने नारा लगाया- इंसाफ दो या फांसी दो. यह नारा हुए सभी प्रोजेक्ट बिल्डिंग के भीतर भी चले गए. नौकरी से हटाये जाने के बाद सहायकों ने प्रोजेक्ट के बाहर धरना शुरु किया है.

Uploaded Image

धरना देते पास अभ्यर्थी

तेज बारिश के बीच भी ये अभ्यर्थी रातभर प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे रहे. क्योंकि सवाल अब पूरी जिंदगी का है. उनका साफ कहना है कि या तो हमें इंसाफ दो या फांसी दे दो. पहले तो ये सभी प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना दे रहे थे, लेकिन अब ये लोग परिसर में घुस गये हैं और वहीं लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने जेपीएससी व जेएसएससी के उन परीक्षाओं को रद्द कर दिया है, जिसकी नियुक्ति में टीडीपीएल शामिल था. इसके साथ ही सरकार ने साल 2014 के बाद हुई नियुक्तियों की जांच व समीक्षा करने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें - 

सफल अभ्यर्थियों व नौकरी से हटाये गये लोगों का कहना है कि उनकी गलती नहीं है. उनकी नियुक्ति में गड़बड़ी नहीं हुई है. अगर किसी की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है, तो सरकार उसे सजा दे. लेकिन जिन युवकों ने मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है, उसे सजा क्यों दी जा रही है.

धरना दे रहे कुछ सहायकों का कहना है कि उन्होंने नौकरी से त्याग पत्र देकर झारखंड में काम करने का रास्ता चुना. मेहनत की. परीक्षा दी. इंटरव्यू दिया और हमें नौकरी मिली. हमें झारखंड में काम करने का मौका मिला, लेकिन अब सरकार छात्रों के दवाब में आकर हमें बेरोजगार बना रही है. हमारे साथ अन्याय हो रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही