Search

 
 
 

Bihar News : शिक्षा मंत्री का ऐलान- जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन

TRE-4 की अधिसूचना का लंबे समय से इतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रहात भरी खबर आई है. बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब अभ्यर्थी को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू होगी. मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी तैयारी शुरू कर दे.
 

Patna : TRE-4 की अधिसूचना का लंबे समय से इतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए रहात भरी खबर आई है. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अब अभ्यर्थी को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू होगी. मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी तैयारी शुरू कर दे.

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योग्य शिक्षकों की समय पर बहाली करना है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और विभागीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस घोषणा के बाद से अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. हालांकि भर्ती कितने पद पर होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है.


बता दें कि TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थी लगातार पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे. बीपीएससी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था. इस बीच कई बार अभ्यर्थियों व पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई थी. इस दौरान कई लोगों पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही