Search

 
 
 

Gayaji News : श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल

जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र स्थित अईमा में बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. यहां राजगीर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.
 

Gayaji : जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र स्थित अईमा में बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. यहां राजगीर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

 


जानकारी के अनुसार,  श्रद्धालु राजगीर दर्शन करने गए थे और ऑटो से अपने गांव बहादुर बीघा लौट रहे थे. तभी आईमा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ऑटो में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. 

 


जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र खिजरसराय ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही