Search

 
 
 

Patna News : रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

पटना में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई है.यहां बाल रोड के पास रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में  रुकनपुर स्थित बीकानेर स्वीट्स का कर्मी वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई. जबकि उनका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Patna : पटना में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई है.यहां बाल रोड के पास रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक को कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में  रुकनपुर स्थित बीकानेर स्वीट्स का कर्मी वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई. जबकि उनका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया.  

 


जानकारी के अनुसार,  वीरेंद्र कुमार अपने सहयोगी के साथ ग्राहक को मिठाई पहुंचाने जा रहे थे. इस दौरान दोनों बाल रोड पर राजाबाजार के पास रेड सिग्नल पर खड़े थे, तभी तेज रफतार से आ रही कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. 

 

इस घटना में वीरेंद्र कुमार और उसका सहयोगी घायल हो गया. घटना के बाद चालक कार सिग्नल पर ही  खड़ा करके फरार हो गया.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.इलाज के दौरान मंगलवार रात को वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई. ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस कार के मालिक का पता लगा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही