Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का कब्जा, बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ फिल्में ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं
 

Lagatar desk : इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ फिल्में ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं, तो वहीं साउथ की ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ कमाई के मामले में लगातार आगे बनी हुई हैं. इन फिल्मों ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया. 

 

‘चांद मेरा दिल’ को मिल रहा युवाओं का प्यार

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ युवाओं के बीच खासा पसंद की जा रही है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि यह आंकड़ा चौथे दिन के 2.25 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा. इसके बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 15.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. प्यार और जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमती इसकी कहानी दर्शकों को भावुक कर रही है.

 

Chand Mera Dil Movie Review: 'चांद मेरा दिल' पैसा वसूल या वक्त की बर्बादी?  जानिए कैसी है फिल्म | Chand Mera Dil Movie Review Ananya Panday Lakshya  Love Story Rating Music Emotional

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में आया उछाल

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने मंगलवार को बेहतर प्रदर्शन किया. रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 11वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही थी. 

 

फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना होगा. फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

 

Pati Patni Aur Woh Do BO collection day 2: आयुष्मान की 'पति पत्नी और वो 2'  ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, पर मंज़िल अभी दूर है! | Moneycontrol Hindi

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई ताकत

मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि पांचवें दिन फिल्म ने 7.70 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 68.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की इस नई किस्त को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया  धमाल, ओपनिंग

‘करुप्पु’ की रफ्तार बरकरार, जल्द पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. मंगलवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि यह चौथे दिन की 14.30 करोड़ रुपये की कमाई से थोड़ा कम रहा. 

 

इसके बावजूद फिल्म का कुल कारोबार 95.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. मंगलवार को भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘करुप्पु’ ही रही.

 

बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का तांडव, 8 दिनों में रचा इतिहास, फिल्म ने  वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में मार दी एंट्री - News18 हिंदी

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही