Search

 
 
 

Bihar News : आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के DPO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार की सुबह सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU द्वारा केस दर्ज करने के बाद की गई है.
 
बिहार की खबरें

Lagatar Desk :  आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार की सुबह सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU द्वारा केस दर्ज करने के बाद की गई है. 

इन ठिकानों पर चल रही छापेमारी

विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद EOU ने जिन चार स्थानों पर छापेमारी की, उसमें सिवान जिले के दरौंधा थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित पैतृक घर,  सहरसा के नया बाजार स्थित किराये का मकान, सहरसा में स्थित सरकारी कार्यालय और छपरा की गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास शामिल है.

 

अधिकारी इन ठिकानों पर चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है. हालांकि अब तक छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

 

जांच जारी, रिपोर्ट का इंतजार

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, तलाशी अभियान अभी जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद नकदी, आभूषण, जमीन के कागजात और अन्य दस्तावेजों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.  यदि जांच के दौरान नए साक्ष्य मिलते हैं तो मामले का दायरा और बढ़ाया जा सकता है.

 

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

अजीत अमर फिलहाल सहरसा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि अजीत अमर ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई है.

 

शुरुआती जांच में उनके पास 62.20 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 72.35 प्रतिशत अधिक बताई गई है. इसी आधार पर 6 अगस्त को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही