Search

 
 
 

Bihar News : सरकारी स्कूलों में शनिवार को होगा 'नो बैग डे', पढ़ाई भी हाफ डे होगी

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ डे क्लास होगा. इस दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. इतना ही नहीं शनिवार को 'नो बैग डे' भी मनाया जाएगा. यानी शनिवार को बच्चे स्कूल बैग और किताबें नहीं लाएंगे. इस दिन उन्हें खेल, नाटक, संगीत, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी.
 
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Lagatar Desk :  बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ डे क्लास होगा. इस दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. इतना ही नहीं शनिवार को 'नो बैग डे' भी मनाया जाएगा. यानी शनिवार को बच्चे स्कूल बैग और किताबें नहीं लाएंगे. इस दिन उन्हें खेल, नाटक, संगीत, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी.

 

 

किताबों की जगह रचनात्मक गतिविधियां

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार, सरकार का मकसद सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है. बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे आगे बढ़ाना भी जरूरी है. इसी सोच के तहत शनिवार को बच्चों को नाटक, संगीत, चित्रकला, कहानी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा.

 

इन कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए कला और संगीत के प्रशिक्षित शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी.

 

एक-आठवीं तक और नौंवी से 12वीं तक का समय अलग

नई व्यवस्था के तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूल शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे. कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियां शनिवार को दोपहर 12 बजे तक चलेंगी. 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा. फिर बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. 

 

वहीं नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं और अन्य गतिविधियां दोपहर 1 बजे तक चलेंगी. इसके बाद उनकी छुट्टी हो जाएगी. वहीं सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक पढ़ाई होगी.

 

 बच्चों की छुट्टी के बाद एक घंटे स्कूल में ही रहेंगे शिक्षक

हालांकि विद्यार्थियों के जाने के बाद शिक्षक एक घंटे तक स्कूल में ही रुकेंगे. इस दौरान वे अगले दिन और अगले सप्ताह की पढ़ाई की तैयारी करेंगे. साथ ही कॉपियों की जांच, होमवर्क का मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अपडेट करने, लैब से जुड़े काम और जरूरत पड़ने पर कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी चलाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही