Search

 
 
 

Hazaribagh News : आकाशीय बिजली गिरने से दंपती समेत तीन की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई. जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
 

Hazaribagh :  जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई. जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है. 

 

खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत

पहली घटना कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव की है. यहां बासुदेव महतो और उनकी पत्नी दुलीया देवी अपने खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे. उनके साथ बेटा भी खेत में था. लेकिन वह कुछ दूरी पर काम कर रहा था.

 

इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे ने जब माता-पिता को जमीन पर गिरा देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी.

 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया और सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने की बात कही.

 

दूसरी घटना में एक महिला की मौत, दो झुलसीं

दूसरी घटना बरकट्ठा प्रखंड के चेचकपी पंचायत के चौथा गांव में हुई. यहां आकाशीय बिजली गिरने से बसवा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रेणु देवी और रश्मि देवी ठनका की चपेट में आकर झुलस गईं. दोनों का इलाज चल रहा है.

 

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

हजारीबाग जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े न हों. ऐसी स्थिति में सुरक्षित पक्के भवन में ही शरण लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही