Patna News: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. EOU ने गुरुवार को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के पटना और बेगूसराय के ठिकानों पर रेड की.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में मामला दर्ज किया था. उनके खिलाफ 3 करोड़ 34 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं. बताया जा रहा है कि यह उनकी आय से लगभग 90.04 प्रतिशत से ज्यादा है.
इसे भी पढ़ें:
ईओयू की टीम ने पटना जिले में चंद्रतारा भवन, बीबी कॉवेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा और बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफिस, मीठापुर शामिल है. इसके अलावा बेगूसराय जिले में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोर गांव में अजय सिंह के पैतृक आवास में छापा मारा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

