Search

 
 
 

Bihar News : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगी आग, 4 की मौत

Bihar :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है.
 
  • राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान
  • हर संभव साहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Bihar :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशासन से घायलों के बचाव कार्य में तेजी लाने और सभी के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. 

 

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में देर रात अचानक आग लग गई. आग की लपटें तेजी से अस्पताल के कई हिस्से में फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.  इस दौरान अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन और अस्पताल कर्मी भी मौजूद थे. कई लोगों भागकर अपनी जान बचाई. लेकिन कुछ लोग अंदर ही फसे रह गए

 

इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य के दौरान अंदर फंसे लोगों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, साथ ही अन्य घायल लोगों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

 

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है,  लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल पाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिला पाया, जिससे कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें राहत और बचाव कार्य के दौरान निकाला गया.

 

सरकार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है और हर संभव साहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही