Search

 
 
 

Bihar News: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस, लालू-राबड़ी-तेजस्वी को राहत, सुनवाई टली

Patna: मामला रांची और पुरी के रेलवे होटलों के संचालन का ठेका देने से जुड़ा है. ED का आरोप है कि इन दोनों होटलों का ठेका देने के बदले एक कंपनी के जरिए पटना की करीब 2 एकड़ जमीन को कम कीमत पर हासिल किया गया. लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ सुनवाई टल गई है.
 
राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव

Patna: IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ सुनवाई टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को आरोप तय होना था. अब मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी. पिछली सुनवाई 10 सितंबर को हुई थी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

दरअसल, यह मामला रांची और पुरी के रेलवे होटलों के संचालन का ठेका देने से जुड़ा है. ED का आरोप है कि इन दोनों होटलों का ठेका देने के बदले एक कंपनी के जरिए पटना की करीब 2 एकड़ जमीन को कम कीमत पर हासिल किया गया. ED का आरोप है कि रेलवे होटलों का ठेका और जमीन का यह सौदा आपस में जुड़ा हुआ था.


जांच एजेंसी का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए अपने पद का इस्तेमाल रेलवे होटलों का ठेका सुजाता होटल्स को दिलाने में किया. लेकिन लालू परिवार लगातार इन आरोपों को इंकार किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही