Search

 
 
 

Patna News : राजीव नगर में कार में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत

Patna :   व्यक्ति ने खुद गोली मारी है या किसी ने गोली मारकर हत्या की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति द्वारा खुद गोली मारने की आशंका जताई जा रही है. जबकि स्थानीय स्तर पर गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है.
 
कार में शव

Patna :  राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमना पैलेस के नीचे कार में एक व्यक्ति का शव मिला है. व्यक्ति के शरीर पर गोली के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुई है. व्यक्ति ने खुद गोली मारी है या किसी ने गोली मारकर हत्या की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

 

हालांकि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति द्वारा खुद गोली मारने की आशंका जताई जा रही है. जबकि स्थानीय स्तर पर गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कार से हथियार और खोखा भी बरामद किया है. 

 

पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है. घटना के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है. वहीं कार के कागजात के आधार पर व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है.  इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही