Search

Bihar News: अनुपयोगी बोगियों से बनेगा लग्जरी रेस्टोरेंट

Samastipur : शाहपुर पटोरी और दलसिंहसराय स्टेशन पर पुराने अनुपयोगी रेलवे बोगियों को आधुनिक रेस्टोरेंट में बदलकर यात्रियों को नई सुविधा देने और गैर- किराया राजस्व को बढ़ाने के लिए सोनपुर मंडल ने पहल की है. इस पहल से रेलवे को हर साल लाखों रूपय का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा. क्षतिग्रस्त और अनुपयोग बोगियों को लग्जरी रेस्टोरेंट में परिवर्तित किया जाएगा.
 
जानकारी के अनुसार, शाहपुर पटोरी स्टेशन पर बनने वाला रेल कोच रेस्टोरेंट सोनपुर मंडल का पांचवा रेल कोच  रेस्टोरेंट होगा. साथ ही सोनपुर मंडल को पूर्व मध्य रेलवे में सबसे अधिक रेल कोच रेस्टोरेंट आवेटित करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा. इस परियोजना में रेलवे के पुरानी और उपयोग नहीं किए जाने वाले बोगियों को  आधुनिक रेस्टोरेंट मे बदल कर यात्रियों और स्थानीय लोगों को खानपान के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी.

रेलवे के अनुसार, वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के आवंटन से प्रति वर्ष 8,44,566 रूपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होंगे. जिससे मंडल के गैर किराया राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि शाहपुर और दलसिंहसराय दोनों ही एनएसजी-5 श्रेणी के स्टेशन है. जहां यात्रियों का आगमन कम होता है. इस योजना से स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों में लाभ होने की संभावना है.

इस योजना से यात्रियों को अनोखा और यादगार अनुभव मिलेगा. साथ ही आकर्षक माहौल में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे. यह सिर्फ यात्रियों के अनुभव को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के लिए नया आकर्षण बन जाएगा. जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेगी.क्षतिग्रस्त और अनुपयोग किए जाने वाले रेलवे बोगियों को इससे नई पहचान मिलेगी, और रेलवे परिसंपत्तियों के बहतर उपयोग से आय बढ़ाने के योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही