Search

 
 
 

होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच आज से शुरू, 27 जून तक चलेगी प्रक्रिया

जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है. शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी ट्रेड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 23 जून से मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.
 

Ranchi : जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है. शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी ट्रेड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 23 जून से मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.

 

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त के निर्देश पर गठित समिति अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी. यह प्रक्रिया 23 से 27 जून 2026 तक चलेगी. सत्यापन का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.दस्तावेजों की जांच समादेष्टा, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा परिसर में की जाएगी.

 

प्रशासन ने सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने तथा अपने सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाने का निर्देश दिया है. इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं.प्रशासन के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन बहाली प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. सत्यापन पूरा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही