Search

 
 
 

Entertainment News : एनिमेटेड  फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' का ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' रिलीज को तैयार है.जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है.यह भारत की पहली पैन-इंडिया एनिमेटेड फीचर फिल्म है.
 

Lagatar Desk : फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' रिलीज को तैयार है.जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है.यह भारत की पहली पैन-इंडिया एनिमेटेड फीचर फिल्म है. यह भगवान जगन्नाथ के जीवन और उनकी महिमा पर आधारित है.

 

श्रीपाद वारखेडकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बच्चों और परिवारों को सनातन संस्कृति व भक्ति से जोड़ने पर केंद्रित है. इसे हिंदी, ओडिया और तेलुगु भाषाओं में 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

 

 


ट्रेलर में महाप्रभु जगन्नाथ, बलराम और गरुड़ की एक महाकाव्य (एपिक) यात्रा को दिखाया गया है जिसमें वे बुराई को परास्त करते हैं और धर्म की रक्षा करते हैं. यह कलयुग के असुर 'अहम' से भक्तों की रक्षा करने की कहानी है .इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और जीवंत एनिमेशन (विजुअल्स) के जरिए आज की नई पीढ़ी को भगवान जगन्नाथ की सदियों पुरानी संस्कृति, आस्था और शिक्षाओं से जोड़ना है. 

 

'महाप्रभु जगन्नाथ' कब हो रही रिलीज


फिल्म का निर्देशन श्रीपद वरखेडकर ने किया है, जबकि इसकी कहानी और डायलॉग्स पल्लवी शर्मा ने लिखे हैं. इसके संगीत अविरल कुमार ने तैयार किया है. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे हिंदी, ओडिया और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही