Search

 
 
 

Bihar News: TRE-4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है. अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे है. विज्ञापन बहुत जल्द जारी करने की बात कही गई थी. मगर ऐसा नहीं किया गया. अभ्यर्थी सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे है.
 
  • शिक्षा मंत्री से जल्द एक्शन लेने की अपील

Patna : बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है. अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे है. विज्ञापन बहुत जल्द जारी करने की बात कही गई थी. मगर ऐसा नहीं किया गया. अभ्यर्थी सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे है.

 

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक की ओर से 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में यह दावा किया गया था कि BPSC TRE-4 का विज्ञापन तीन से चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा. लेकिन आज 8 मई हो चुका है और अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. हमें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. 

 

अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पटना कॉलेज से अभ्यर्थियों को प्रदर्शन शुरू हुआ जो कि अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट होते हुए बीपीएससी ऑफिस पहुंचेगा. उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. वाटर कैनन का भी इंतजाम किया गया. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की. तभी धक्का-मुक्का शुरू हो गई. इस दौरान अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिससे भगदड़ मच गई. 

 

बता दें कि सम्राट कैबिनेट का कल (गुरुवार) को विस्तार हुआ. इसमें कई नए-नए चेहरों को जगह मिली है. नए शिक्षा मंत्री के रूप में मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण किया. BPSC TRE-4 के तहत लगभग 46 हजार 595 पदों पर भर्ती होने वाली है. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने नए शिक्षा मंत्री से जल्द एक्शन लेने की अपील की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही