Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: सम्राट कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग का कार्यभार संभालेंगे. 

 

जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर मंत्रालय जिम्मा सौंपा गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग सहित सभी विभागों का आवंटन घोषित कर दिया गया है.सरकार के इस फैसले के साथ ही प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है. 

 

1.    सम्राट चौधरी — सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी सहित कई विभाग
2.    विजय कुमार चौधरी — जल संसाधन, संसदीय कार्य
3.    बिजेन्द्र प्रसाद यादव — वित्त, वाणिज्य-कर
4.    श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
5.    विजय कुमार सिन्हा — कृषि
6.    डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल — राजस्व एवं भूमि
7.    निशान्त — स्वास्थ्य
8.    लेशी सिंह — भवन निर्माण
9.    राम कृपाल यादव — सहकारिता
10.    नीतिश मिश्रा — नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी
11.    दामोदर रावत — परिवहन
12.    संजय सिंह टाइगर — उच्च शिक्षा, विधि
13.    अशोक चौधरी — खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
14.    भगवान सिंह कुशवाहा — योजना एवं विकास
15.    अरुण शंकर प्रसाद — श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
16.    मदन सहनी — मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन
17.    डॉ. संतोष कुमार सुमन — लघु जल संसाधन
18.    दीपक प्रकाश — पंचायती राज
19.    रमा निवास — पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
20.    रत्नेश सादा — आपदा प्रबंधन
21.    कुमार शैलेन्द्र — पथ निर्माण
22.    शीला कुमारी — विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
23.    केदार प्रसाद गुप्ता — पर्यटन
24.    लखेंद्र कुमार रौशन — अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
25.    सुनील कुमार — ग्रामीण कार्य
26.    श्रेयसी सिंह — उद्योग, खेल
27.    मो० जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण
28.    नन्दकिशोर राम — डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
29.    शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल — ऊर्जा
30.    डॉ. प्रमोद कुमार — खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
31.    रेखा गुप्ता — समाज कल्याण
32.    मिथिलेश तिवारी — शिक्षा
33.    डॉ. रामचन्द्र प्रसाद — पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
34.    संजय कुमार सिंह — लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
35.    संजय कुमार — गन्ना उद्योग

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही