Search

 
 
 

Bihar News: हैदराबांद में तेलंगाना के कृषि मंत्री से मिले मंत्री विजय कुमार, कृषि सहयोग पर हुई चर्चा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा हैदराबाद में तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि, किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई.
 

Patna: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा हैदराबाद में तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि, किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई.

 

इसे भी पढ़ें: 

 

विजय सिन्हा ने बताया कि उनकी तेलंगाना के कृषि मंत्री से कृषि क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्ची हुई. दोनों राज्यों के किसानों के हित में कृषि तकनीक, उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर जोर रहा. बिहार के लिए तेलंगाना के कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीकों और सफल प्रयोगों से सीख लेने की संभावनाएं भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

 

विजय सिन्हा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच अनुभवों और तकनीकों का आदान-प्रदान किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
बिहार में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को आधुनिक सुविधाओं से जोडने पर सरकार लगातार जोर दे रही है. ऐसे में तेलंगाना के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही