Search

 
 
 

Bihar News : रोहतास में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Lagatar Desk :  रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची घर से बाजार जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान आरोपी युवक उसे अकेला पाकर बहला-फुसलाकर दूसरे स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

 

घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया. बच्ची और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

 

पीड़िता का सदर अस्पताल सासाराम में मेडिकल टेस्ट कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने पीड़ित परिवार को नामजद के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का आश्वासन दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही