Search

 
 
 

Bihar News : शेखपुरा में निगरानी का एक्शन, पंचायत रोजगार सेवक घूस लेते गिरफ्तार

Sheikhpura News : जानकारी के अनुसार, हजरतपुर मंदरो के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल कुमार के खिलाफ निगरानी को शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रफुल कुमार उनसे काम करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर रहे है. जांच करने पर आरोप सही पाए गए.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Sheikhpura News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है. आए दिन कोई न कोई अफसर रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए जा रहे है. कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. ताजा मामला शेखपुरा के हजरतपुर मंदरो का है, जहां पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, हजरतपुर मंदरो के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल कुमार के खिलाफ निगरानी को शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रफुल कुमार उनसे काम करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर रहे है. जांच करने पर आरोप सही पाए गए.

 

मंगलवार को निगरानी की टीम शेखपुरा पहुंची और पंचायत रोजगार सेवक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी रिश्वत के 30 हजार रुपये ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी टीम की इस कार्रवाई से प्रखंड के सरकारी महकमे में हलचल मच गई है.

 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा. आम लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही