Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: हथियार के साथ युवक को पकड़ लोगों ने पुलिस को सौंपा

Sheohar: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर ग्रमीणों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा. उसके पास हथियार की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे वहीं पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. व्यक्ति की पहचान रामबाबू कुमार रजक के रूप में हुई है. वह मोतनाजे गांव का रहने वाला है. पुलिस जांच कर रही है कि युवक हथियार के साथ वहां किस उद्देश्य से पहुंचा था.


जानकारी के अनुसार, कुशहर चौक पर ग्रामीणों ने रामबाबू को काफी देर से संदिग्ध तरीके से घुमते हुए देखा. उसकी गतिविधियों पर जब लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की. उसके पास हथियार की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे वहीं पकड़ लिया. 

 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और रामबाबू को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया. उसके पास से मिले हथियार की जांच की जा रही है, साथ ही पता लगाया जा  रहा है कि वह चौक पर किसी घटना को अंजाम देने गया था या कोई अन्य कारण था. 


पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, और हथियार के साथ चौक पर घुमने का उद्देश्य का पता लगा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही