Search

 
 
 

Jamtara News : मोबाइल चोरी कांड में नाबालिग गिरफ्तार, चोरी के 8 मोबाइल भी बरामद

जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी कांड का खुलासा कर दिया है. मामले में एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से और उसकी निशानदेही पर चोरी के 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 

Jamtara :  जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी कांड का खुलासा कर दिया है. मामले में एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से और उसकी निशानदेही पर चोरी के 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी को लेकर जामताड़ा थाना में कांड संख्या 67/26 दर्ज किया गया था. घटना के बाद एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र स्थित ताराजोरी गांव में छापेमारी की और एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा.

 

पूछताछ में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर पुलिस ने अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी. इस क्रम में विभिन्न स्थानों से कुल 8 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.

 

बरामद मोबाइलों के संबंध में भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस सफल कार्रवाई में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता, साकेत प्रताप देव, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही