Patna : पटना में PhD धारकों ने अपने आंदोलन के 19वें दिन शनिवार को लोकभवन मार्च के लिए सड़क पर उतर आए. आंदोलनकारी शोधार्थी वीर कुंवर सिंह पार्क से तिरंगा लेकर लोकभवन की ओर बढ़े, वैसे ही आर ब्लॉक के पास पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आंदोलनकारी शोधार्थियों को रोक दिया. शोधार्थियों को रोकने से कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.
इसे भी पढ़ें:
शोधार्थियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने में जुटी रही. बता दें, पिछले 18 दिन से PhD धारकों का अनशन आंदोलन जारी है. शोधार्थी उच्च शिक्षा, युवाओं के रोजगार और शोधार्थियों के अकादमिक भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर गर्दनीबाग में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. संगठन के संयोजक कुमुद पटेल भी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं.
शोधार्थियों की प्रमुख मांगों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में यूजीसी रेगुलेशन लागू करना और उच्च शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग है. आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका संघर्ष केवल कुछ हजार पदों पर नियुक्ति तक सीमित नहीं है. यह बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शोधार्थियों के भविष्य से जुड़ा व्यापक मुद्दा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

