National News : पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है.
झड़प में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया. विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में पुलिस जवान तैनात हैं.मामले में पुणे पुलिस ने करीब 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है.
STORY | Youth Congress workers booked over clash with ABVP at Pune hostel campus
— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2026
Pune police on Saturday registered a case against 50 to 60 Youth Congress workers following a violent clash with members of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad at a university hostel campus ahead… pic.twitter.com/1XhoDXIP1W
NSUI ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम का समर्थन करने पर ABVP के सदस्यों ने कुछ छात्राओं को धमकाया, उन्हें कमरे में बंद किया और उनके साथ मारपीट की. वहीं, ABVP ने इन आरोपों को गलत बताया.
ABVP का कहना है कि NSUI के कार्यकर्ता छात्रों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बना रहे थे. संगठन का यह भी आरोप है कि बात नहीं मानने पर छात्राओं के साथ मारपीट की गई. इस तरह दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर छात्रों पर दबाव बनाने और उन्हें प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार भी देर रात कॉलेज पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम का समर्थन करने वाली छात्राओं को धमकाया गया और उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
वडेट्टीवार ने पुलिस पर भी छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. (नेशनल खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
बता दें कि आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होना है. कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्राओं से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

