Search

 
 
 

Ramgarh News : स्पंज आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, मजदूर गंभीर

Ramgarh News : मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट साइट पर रात्रि पाली में उत्पादन का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. इस घटना में तीन इंजीनियर की मौत हो गई. जबकि एक मजदूर घायल हो गया.
 

Ramgarh News : जिले के पतरातू प्रखंड के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की स्पंज आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया.

 

फैक्ट्री के पावर प्लांट में उत्पादन कार्य के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई. ब्लास्ट और आग की चपेट में आने से तीन इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए.  हादसे में तीनों की मौत हो गई.

 

मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जगेश्वर बिहार निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है.

 

वहीं, एक मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान हजारीबाग निवासी तरुण रजवार के रूप में हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

 

उत्पादन के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात फैक्ट्री के पावर प्लांट साइट पर रात्रि पाली में उत्पादन का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं.

 

ब्लास्ट की आवाज सुनते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. हादसे में तीन इंजीनियर की जान चली गई. जबकि एक मजदूर घायल हो गया. 


हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही