Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन पार्किंग :  मारपीट में तीन युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. पत्र में तीनों घायलों का इलाज करने और उसकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.
 
मारपीट में युवक घायल

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि पार्किंग कर्मचारी और एक ऑटो चालक ने कोलकाता से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे तीन युवकों के साथ मारपीट की है.

 

Uploaded Image

युवक को हाथ में लगी चोट 


मारपीट में तीन युवक घायल

पुलिस के अनुसार, घटना में फुरकान अली (18), मो. जलरियान शहजादा (20) और हेमंत सिंह (20) घायल हुए हैं. फुरकान अली कीताडीह के रहने वाले हैं. जबकि मो. जलरियान शहजादा गोलमुरी और हेमंत सिंह परसुडीह प्रमोद नगर के रहने वाले बताए गए हैं. 


पुलिस ने जांच रिपोर्ट देने का किया अनुरोध

बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. पत्र में तीनों घायलों का इलाज करने और उसकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. 

यह रिपोर्ट मामले की आगे की पुलिस कार्रवाई में उपयोगी होगी. पत्र में फुरकान अली के सिर से खून बहने और हाथ में चोट लगने की बात कही गई है. वहीं, अन्य दोनों घायलों के पूरे शरीर में चोट और दर्द की बात लिखी गई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही