Search

 
 
 

हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली

Hazaribagh : हजारीबाग में एक बार फिर पुलिस की राहुल दूबे गैंग के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के दौरान शनिवार तड़के गिद्दी थाना क्षेत्र हुई है.  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया.
 

Hazaribag News: हजारीबाग अपराधियों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए हैं. जख्मी अपराधियों के नाम बादल कुमार और रोहित कुमार उर्फ पीटर है. दोनों राहुल दुबे गैंग के अपराधी हैं. दोनों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मुठभेड़ की यह घटना शनिवार की अहले सुबह 3.50 बजे की है.

 


पुलिस के मुताबिक, बड़कागांव व उरीमारी थाना की पुलिस और राहुल गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ के भुरकुंडा की तरफ से अपराधी आ रहे हैं. अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. इसी सूचना पर पुलिस ने कांटा घर रोड के पास चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी आते दिखे.

 

पुलिस के अनुसार, भुरकुंडा की तरफ से आ रही बाइक को रूकने का इशारा किया गया. लेकिन बाइक सवार अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस की गोली दो अपराधियों के पैर में लगी. तीसरा अपराधी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथियों को छोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गया.

 

.घायल दोनों अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं फरार अपराधी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही