Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग पुलिस ने फिर किया एक अपराधी का एनकाउंटर, गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर 25 जुलाई की रात दो हाईवा पर हुई गोलीबारी के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोलीकांड में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद हिरासत में लिए गए पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर 25 जुलाई की रात दो हाईवा  पर हुई गोलीबारी के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

 

गोलीकांड में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद हिरासत में लिए गए पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है.

 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद हथियार और बम की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर गई थी. इसी दौरान अंकित ने एक पुलिस जवान को धक्का देकर बरामद पिस्तौल उठा ली.

 

पिस्तौल उठाने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

25 जुलाई की रात दो हाईवा पर हुई थी फायरिंग

25 जुलाई 2026 की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी. घटना के बाद बड़कागांव थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह K.S.S. के नाम से धमकी भरे पर्चे भी बरामद हुए थे.

 

जांच के दौरान पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय की भूमिका संदिग्ध सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि हथियार और बम की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की. इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया.

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं. पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और गोलीकांड के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही