Search

 
 
 

Bihar News : बगहा में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पांच घायल

Ranchi News : जानकरी के अनुसार, बुधवार की रात नौरंगिया थाना पुलिस शराब तस्करों भूलन बीन और नागेंद्र बीन की गिरफ्तारी के लिए नौरंगिया गांव पहुंची थी. पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. तभी आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम को घर लिया और आरोपी को जबरदस्ती छुड़ाने लगे.
 
फाइल फोटो

Bihar News : बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. आये दिन अपराधी अतिक्रमण हटाने या गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला करते हैं. ताजा मामला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र का है. जहां शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गयी पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकरी के अनुसार, बुधवार की रात नौरंगिया थाना पुलिस शराब तस्करों भूलन बीन और नागेंद्र बीन की गिरफ्तारी के लिए नौरंगिया गांव पहुंची थी. पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. तभी आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम को घर लिया और आरोपी को जबरदस्ती छुड़ाने लगे.

 

इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस हाथापाई में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हरनाटांड़ पीएचसी में भर्ती कराया गया.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगहा एसडीपीओ निहार भूषण के निर्देश पर कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

 

बता दें कि 20 सितंबर की रात एक आरोपी यूपी से शराब लेकर आ रहा था. इसी दौरान नौरंगिया पुलिस टीम की जांच टीम को देख शराब फेंक कर वहां से भाग गया था. पुलिस ने लगभग 26 लीटर शराब बरामद की थी. मामले में भूलन बीन और नागेंद्र बीन को नामजद आरोपी बनाया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही