Search

 
 
 

Chatra News: डाक-पार्सल की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल, 20 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chatra News: पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान जोरी थाना के गेट के समीप जांच के दौरान सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वाहन को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई.
 
जब्त शराब के साथ पुलिस

Chatra News: जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब की खेप जब्त की है. साथ ही पुलिस और उत्पाद विभाग कि संयुक्त टीम नें छपरा के एक शराब माफिया को चतरा में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. 

 

चतरा पुलिस के मुताबिक एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्टनगर (जोरी) थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान जोरी थाना के गेट के समीप जांच के दौरान सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वाहन को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई.

इसे भी पढ़ें: 

तलाशी के क्रम में पिकअप के कंपार्टमेंट से ऑफिसर चॉइस कंपनी की 200 पेटी शराब बरामद की गई. प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं. पुलिस ने कुल 1728 लीटर अवैध शराब जब्त की है. इसके अलावा स्मार्टफोन भी जब्त किया है. पूछताछ में चालक ने वाहन में अवैध शराब लदे होने की बात स्वीकार की.

 

शराब की यह खेप हजारीबाग से बिहार के गया जी भेजी जा रही थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मढ़ौरा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकेस कुमार राय के रूप में हुई है.

 

एसपी अनिमेष नैथानी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मामले में वशिष्टनगर जोरी थाना में भारतीय न्याय संहिता एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही