Search

 
 
 

Bihar News: भागलपुर में पुल गिरने पर सियासत शुरू, तेजस्वी का NDA सरकार पर हमला

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद निशाना साधा है. तेजस्वी ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 2 साल में 100 से ज्यादा पुल-पुलिया ढह गए.
 

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के गिरने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद निशाना साधा है. तेजस्वी ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 2 साल में 100 से ज्यादा पुल-पुलिया ढह गए.

Uploaded Image
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली. भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए.


साथ ही उन्होंने कहा कि, विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया.


बता दें, भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला पुल का एक स्पैन रविवार की देर रात गंगा नदी में गिर गया. जिसके बाद से जिला प्रशासन ने पुल को दोनों तरह से सील कर आवागमन बंद कर दिया है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा नदी पर पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही